संकट के बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम ने बांटा राशन, बोले- नहीं रहेगा कोई भूखा

संकट के बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम ने बांटा राशन, बोले- नहीं रहेगा कोई भूखा

दतिया।सत्येंद्र रावत।

प्रदेश में फैल रहे कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच लोगों एवं निर्धनों की सहायता के लिए गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व मंत्री और दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को दतिया नगर की बस्तियों में राशन सामग्री के पैकेट बांटे। दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को दतिया अपने निवास पर पहुंचे। इसके पश्चात समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वह दतिया क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों को राशन का सामान दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह लॉक डाउन का पालन करें।

दतिया नगर वार्ड क्रमांक 29 और 27 की बस्तियों में पहुंचे। जहां उन्होंने दतिया नगर के आम नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निदान किया।दतिया विधायक मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की बस्तियों में पहुंचकर दिव्यांगों, कमजोर, आयवर्ग और बेसहारा नागरिकों के लिए दाल, चावल, गेहूं, धनिया,मिर्च जैसे राशन के पैकेट बांटे गए। विधायक नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में दतिया जिले में भाजपा का हर एक कार्यकर्ता हर दिन सुबह से रात तक लगातार भोजन के पैकेट बनाने में लगे हुए हैं और इनको बांटने के लिए मानवता की सेवा करने वाले 100 से अधिक समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मानव सेवा में लगातार रात दिन लगे चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों, पुलिस, होमगार्ड के कर्मचारियों, नगर पालिका के कर्मचारियों और नगर के समाजसेवियों की तारीफ की जो दिन-रात करके अपने परिवार को घर पर अकेला छोड़ कर हम सभी की चिंता में रात दिन लगे हुए हैं, उन सभी का मैं सम्मान करता हूं। वहीं दतिया क्षेत्र के क्षेत्रवासियों से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉक डाउन का पालन करने का अनुरोध किया। जहां उन्होंने कहा कि सभी अपने घर पर रहें और अपने परिवार के साथ रहे। वही मिश्रा ने यह आश्वासन दिया है कि एक भी नागरिक को भूखा नहीं रहने दूंगा, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो सभी को भोजन उपलब्ध कराएंगे।

वही वीडियो के जरिए बात करते हुए विधायक नरोत्तम मिश्रा ने लोगों को अपने कार्यकर्ता के नंबर भी उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होने पर वे उनके कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। जिसके बाद उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाएगा। वहीं मिश्रा ने सक्षम लोगों से यह भी अपील की है कि जो भी इस मानव सेवा महायज्ञ में आहुति देने के लिए अपनी तरफ से कुछ भी सहायता करना चाहते है वह भी इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews