लॉक डाउनः आवश्यक वस्तुएँ खरीदने के लिए ज़िला प्रशासन ने निर्धारित किया समय

लॉक डाउनः आवश्यक वस्तुएँ खरीदने के लिए ज़िला प्रशासन ने निर्धारित किया समय

दतिया।सत्येन्द्र रावत।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के मद्देनज़र ज़िला प्रशासन ने जिले में लॉक डाउन 25 मार्च तक घोषित किया है ।22 मार्च से जारी लॉक डाउन का आज तीसरा दिन है। ज़िला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ज़िला कलेक्टर के आदेश से जारी है। ज्ञात हो कि 22 मार्च से 25 मार्च तक शहर में लॉक डाउन घोषित किया गया है ।हालांकि प्रतिबंधात्मक आदेश 31 मार्च तक जारी रहेगा।

ज़िला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के हालात नियंत्रण में हैं डरें नहीं सावधानी बरतें सजग रहें। लॉक डाउन के तीसरे दिन शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है, पुलिस के जवान गली गली घूम घूम कर लोगों को अपने घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर भी पुलिस अनावश्यक रूप से घूमने वालों को समझा इस के साथ ही सख़्ती बरत रही है। लॉक डाउन के दौरान अत्यावश्यक वस्तुओं की ख़रीददारी करने के लिए दोपहर 12 बजे तक आम जनता को छूट प्रदान की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews