दतिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात इनामी आरोपी गिरफ्तार

दतिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात इनामी आरोपी गिरफ्तार

दतिया।सत्येंद्र रावत

लॉकडाउन के बीच प्रदेश के दतिया जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी है। जहाँ पुलिस बल ने 15 हजार के कुख्यात इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश बल्ली तिवारी पर 1 दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले थे। गिरफ़्तारी में पुलिस ने उसके पास से जिन्दा कारतूस भी बरामद किये है।

दरअसल शनिवार को दतिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कुख्यात इनामी बदमाश विनोद बल्ली तिवारी को गिरफ्तार किया है। बल्ली तिवारी पर 15 हजार का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसे भिटी की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद कुख्यात बदमाश के पास से १२ बोर की अधिया और २ जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन पर सिनावल थाना प्रभारी यादवेंद्र गुर्जर द्वारा ये बड़ी कार्रवाई की गयी है।

बता दें कि कुख्यात बदमाश बल्ली तिवारी पर 1 दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले गोराघाट सहित जिले के अन्य थानों में दर्ज हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews