अशासकीय शाला समन्वयक महासंघ ने विभिन्न मांगों के संबंध में गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अशासकीय शाला समन्वयक महासंघ ने विभिन्न मांगों के संबंध में गृहमंत्री को सौंपा ज्ञापन

दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत| अशासकीय शाला समन्वयक महासंघ दतिया के पदाधिकारियों ने आज स्थानीय राजघाट कालौनी स्थित निवास पर गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। गृहमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि पिछले सत्र का आरटीई का भुगतान विद्यालयों को वगैर सत्यापन का करा दिया जाए, सोषल डिस्टेंस के साथ स्कूल खोलने की अनुमति दी जाए, अगर अनुमति नहीं दी जाती है तो शिक्षकों उक्त अवधि का वेतन दिया जाए।

ज्ञापन में कहा गया जब विद्यालय बंद है तब तक बिजली का बिल माफ किया जाए, जो स्कूल किराये के भवन में चल रहे है उनका भुगतान शासन द्वारा कराया जाए, जिन स्कूलों द्वारा बैंक से ऋण लिया गया है स्कूल बंद अवधि का ब्याज माफ हो। किसी भी शासकीय विद्यालय में वगैर टीसी का एडमिषन नहीं जाए आदि मांगों का उल्लेख ज्ञापन में किया गया। गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वाराा ज्ञापन के संबंध मेें जो मांगे रखी गई उन मांगों पर अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वाशन अशासकीय शाला समन्वयक महासंघ को दिया गया।

ज्ञापन देने के समय जो लो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे उनमें अशासकीय शाला समन्वयक महासंघ के संरक्षक पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिलाअध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रषांत दांगी, महासचिव नीरज लिटौरिया, सचिव कपिल मुड़िया, सहसचिव राहुल राय के अलावा सर्वश्री रामलाल चंसौरिया, दीपक कबिजू, शैवाल पाठक, रमन चैरसिया, अरूण खरे, अरविन्द पचैरी, शषांक ढेंगुला, सुनील कुषवाहा सेवढ़ा से शिशिर धाकड़, सतेन्द्र धाकड़, धर्मेन्द्र राजपूत, इन्दरगढ़ से अजीत तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews