प्रवासी मजदूरों को मिलेगा संबल योजना का लाभ,पंचायतों में पंजीयन शुरू

प्रवासी मजदूरों को मिलेगा संबल योजना का लाभ,पंचायतों में पंजीयन शुरू

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

दतिया में अन्य जिलों से पलायन कर आये प्रवासी मजदूरों का पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है। मजदूरों के पास अभी कोई काम नही है और इस कारण सहित मजदूर वर्ग बेहद परेशान है। लेकिन अब जल्द ही उनकी ये परेशानी दूर होने जा रही है, प्रदेश शासन ने प्रवासी मजदूरों को सम्बल योजना के तहत लाभ देने की तैयारी कर ली है जिसके चलते जिले की पंचायतों में प्रवासी मजदूरों का पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। जिले में 290 पंचायतें है और बाहर से आने वाले मजदूरों की संख्या 18 हजार के करीब है।  ACEO धनंजय मिश्रा ने प्रवासी मजदूरों को सम्बल योजना के तहत किये जा रहे पंजीयन कार्य को देखने के लिये विभिन ग्राम पंचायतों का दौरा किया। अपपने निरीक्षण में उन्होने सम्बल योजना में प्रवासी मजदूरों का पंजीयन करने के निर्देश दिए है।

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के जॉब कार्ड बनाने एवं उनका संबल में पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में 290 ग्राम पंचायतों एवं 5 नगरीय निकायों में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है। पंजीयन का कार्य 3 जून तक पूर्ण किया जाना है। कार्य की समीक्षा हेतु गुरूवार को aceo जिला पंचायत धनंजय मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत खजूरी, सुनारी, उछाड का भ्रमण कर पंजीयन कार्य देखा है। उनके द्वारा सचिवों को निर्देशित किया गया कि समस्त पात्र प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन तत्काल पूर्ण किया जा कर पात्र श्रमिक जो कार्य करने के इच्छुक हैं उनके जॉब कार्ड भी बनाए जावे। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक से सम्रग अधिकारी मधुर सेन भी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews