अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर हमला, जख्मी हुए CMO

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर हमला, जख्मी हुए CMO

दतिया: अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिक सीएमओ पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। हमले में सीएमओ गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में आज नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी तभी वहां मौजूद दुकानदारों ने नगरपालिका की टीम पर हमला कर दिया जिसमें सीएमओ गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सीएमओ को अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस लगातार अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews