नरोत्तम का तंज-जितने दिन शिवराज मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ को CM बने उतने महिने भी नही हुए

नरोत्तम का तंज-जितने दिन शिवराज मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ को CM बने उतने महिने भी नही हुए

दतिया।

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के मंत्री पीसी शर्मा के बयान पर पलटवार किया है।मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का बचाव किया है और शर्मा पर निशाना साधा है। मिश्रा का कहना है कि शिवराज जितने दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उतने तो अभी कमलनाथ को महीने भी मुख्यमंत्री बने नही हुए है। 

दरअसल, शुक्रवार को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और सीएम कमलनाथ ना सिर्फ एक साथ नजर आए बल्कि  दोनों ने एक मंच भी साझा किया था।जिसको लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था कि शिवराज को केंद्र और राज्य में तवज्जो नहीं मिल रही है।इस पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। आज मीडिया से चर्चा के दौरान मिश्रा ने कहा कि शिवराज किसी की दया के मोहताज नहीं। प्रदेश के सर्वमान्य नेता हैं।  शिवराज जितने दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उतने तो अभी कमलनाथ को महीने भी मुख्यमंत्री बने नही हुए है।इसलिए उनकी चिंता करना छोड़ दे।

वही उन्होंने बीजेपी विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त होने पर कहा कि 2013 और 2019 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का अध्ययन करा रहे हैं। अगर निर्णय अनुकूल नहीं लगे तो फिर हाईकोर्ट भी जा सकते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews