नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में किया राहत सामग्री का वितरण, लॉकडाउन का पालन कर कोरोना से लड़ने का आह्वान

पंचायत चुनाव

दतिया/सत्येंद्र सिंह रावत

पूर्व मंत्री और दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटीली सिकंदरा डेरा सीतापुर उपराय में राहत सामग्री वितरण की। इस मौके पर उन्होने सेनेटाइजर से ग्रामीण जनों का हाथ धुला कर स्वच्छ रहने का तरीका भी बतलाया।

शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे और समाजसेवियों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरा डेरा कटीली सीतापुर उपराय और दतिया नगर के रिसाला मन्दिर पहुंचे और जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की एवं सेनेटाेजर से उनके हाथ धुलवाये। साथ ही नागरिकों को समझाते हुये कहा आप चिंता नहीं करें, मैं एक भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दूंगा। आपका जनप्रतिनिधि आपके परिवार का सदस्य है, दिन हो या रात मैं हर समय आपके साथ हूँ। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा धन्य है भारत देश के सभी कर्मवीर जो परिवार से दूर रहकर स्वयं की चिंता ना कर देश को बचाने के लिए दिन रात योद्धा की तरह लड़ रहे हैं, जो हमारी चिंता कर रहे हैं। हमें भी उनकी चिंता करना चाहिए और लॉक डाउन का पालन करना चाहिए। देश के सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, पुलिस स्टाफ, शासन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी रात दिन एक करके आप सभी की चिंता कर रहे है कि आप स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका साथ दें और नियमित अपने घर पर रहें, परिवार के साथ रहे स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। अगर हम नियम से चलेंगे तो इस लड़ाई में हम ही जीतेंगे। बस अंतर इतना है की लड़ाई में कुछ खोकर ना जीते और समय पर जीते। उसके लिए आप सभी को साथ देना होगा घर पर रहना होगा, लॉक डाउन का पालन करना होगा तभी जाकर कोरोना महामारी संक्रमण से हम जीत पाएंगे। उन्होने सभी से मिलकर कोरोना महामारी से लड़ने का आह्वान किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews