बीजेपी विकास के लिये प्रतिबद्ध- नरोत्त्तम मिश्रा

बीजेपी विकास के लिये प्रतिबद्ध- नरोत्त्तम मिश्रा

सत्येंद्र रावत/दतिया। पूर्व जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम सीतापुर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम कराएं और क्षेत्र के नागरिकों का विकास करें। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार देश भर में अनेक  विकासकारी योजनाएं चला रही हैं जिससे शहरों का और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर प्रदेश सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के एक नहीं अनेक कार्य चल रहे थे, पर जब से ग्रेस की सरकार आई है विकास जैसे बाधित हो गया है। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार को बने एक साल से ऊपर हो चुका है  और इस दौरान कहीं भी उल्लेखनीय विकास देखने को नहीं मिला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews