डॉक्टर दिवस के अवसर पर महिला डॉक्टरों का सम्मान,कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

डॉक्टर दिवस के अवसर पर महिला डॉक्टरों का सम्मान,कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

दतिया में एक जुलाई को डॉक्टर दिवस के अवसर पर जिले की सामाजिक संस्था बेटी क्लब द्वारा महिला डॉक्टरों को कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला डॉक्टरों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ हेमंत जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मधुर गुरहा ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में बेटी क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत एवं उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, मोहिनी सक्सैना मंच पर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर डॉ हेमंत जैन ने कहा कि कहा कि डॉक्टर समाज सेवक की तरह कार्य करते हैं और अपने मरीज के लिए वह हर संभव प्रयास करते हैं जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। आज भी इस समय कोरोना महामारी में अपने परिवार और अपनी चिंता ना करते हुए मरीजों की सेवा में पूरी मेहनत और ईमानदारी से हम सभी डॉक्टर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको इस महामारी कोरोना को मिलकर हराना होगा, हमें नियम और सावधानीपूर्वक हर कार्य को करना होगा । मास्क का उपयोग विशेष रुप से करना होगा ,अध्यक्षता कर रही डॉ मधुर गुरहा ने कहा कि डॉक्टर अपने मरीज को सेवा भाव से ही इलाज कर स्वस्थ कर देते है ,आज इस महामारी में भी हर चिकित्सक एक सैनिक की तरह कार्य कर रहा है और अपनी जान हथेली पर रखकर इस भयंकर बीमारी से लोगों को मुक्त करा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी क्लब द्वारा महिला योद्धा डॉक्टरों का सम्मान डॉक्टर दिवस पर एक सराहनीय कार्य है इससे डॉक्टरों का उत्साहवर्धन होगा। वहीं बेटी क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत ने कहा कि इंसान ईश्वर के बाद सबसे ज्यादा भरोसा डॉक्टरों पर ही करता है , डॉक्टर भी अपनी जान हथेली पर रखकर इस भयंकर महामारी के समय अपने परिवार से दूर रहकर मरीजों की सेवा कर रहे हैं इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य हो नहीं सकता। ऐसी महान महिला डॉक्टर योद्धाओं को बेटी क्लब प्रणाम करता है।

इस अवसर पर डॉक्टर मधुर गुरहा ,डॉ अमिता शर्मा,डॉ सीमा महंत,डॉ भारती बाथम,डॉ रचना गुप्ता ,डॉ नेहा तिवारी को महिला डॉक्टर योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेटी क्लब के संरक्षक डॉक्टर राज गोस्वामी ने किया अंत में आभार व्यक्त बेटी क्लब के उपाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव अरविन्द पचौरी चारु तिवारी प्रेक्षा रावत कीर्ति रोहित आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews