दतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी सफारी हुई चकनाचूर

दतिया में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी सफारी हुई चकनाचूर

सत्येंद्र रावत/दतिया। नेशनल हाइवे 75 में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच 75 बडौन कला चौराहे पर तेज रफ्तार सफारी चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की सफारी के परखच्चे उड़ गए। सफारी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना पॉइंट बना बडौनकला तिराहा

नेशनल हाईवे 75 का निर्माण कार्य लगभग समाप्ति की ओर है वहीं जगह-जगह वन साइड फ्लाईओवर बनाए गए हैं। लेकिन बरौन कला चौराहे पर फ्लाईओवर ना बने होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं फ्लाईओवर ना बने होने के कारण वाहन की गति तेज होजी है जदिसके बाद हादसे होते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews