यहां पर जिला वन मंडलाधिकारी ने किया पौधारोपण, कहा मानव जीवन में वृक्षों का है विशेष महत्व

यहां पर जिला वन मंडलाधिकारी ने किया पौधारोपण, कहा मानव जीवन में वृक्षों का है विशेष महत्व

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत

वृक्षो का मानव जीवन मे विशेष महत्व होता है।  वृक्ष प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसीलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हमें अपने जीवन मे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। यह बात जिला वन मंडलाधिकारी प्रियांशी राठौर ने किला चौक स्थित गोविंद पार्क में समाजसेवी डॉ राजू त्यागी द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि कही। ज्ञात हो कि किला चौक स्थित गोविंद पार्क जो की सालों से बदहाली की स्थिति में था तथा अपना अस्तित्व खो चुका था। पार्क की बदहाल स्थिती को देख शहर के समाजसेवी डॉ राजू त्यागी ने पार्क के जीर्णोद्धार तथा सौन्द्रीयकरण का संकल्प लिया।

वर्तमान में डॉ त्यागी पार्क को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इनकी यही लगन और तत्परता देख प्रशासनिक अधिकारी भी हर संभव मदद करने के लिए पार्क में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज दतिया वन मंडलाधिकारी श्रीमती प्रियांशी राठौर गोविंद पार्क पहुंची जहां उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया एवं डॉ राजु त्यागी के कार्य की सराहना कि तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर परशुराम श्रीवास्तव, सलज त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, वीर सिंह दाऊ, कल्याण सिंह चौहान, किशोर कुकरेजा, जगत शर्मा, भानु शर्मा सहित गणमान्य नागरिक तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews