22 किलो गांजे के साथ स्कॉर्पियो सहित फरार महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

22 किलो गांजे के साथ स्कॉर्पियो सहित फरार महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया, सत्येंद्र रावत| पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में थाना पुलिस टीम चिरूला द्वारा 22 किलो मादक पदार्थ गांजा व स्कॉर्पियो सहित फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है|

पूर्व से एनडीपीएस के अपराध में फरार आरोपियों में से फरार महिला आरोपी अन्नू शर्मा निवासी ग्वालियर को एक स्कॉर्पियो काले रंग बिना नंबर की व 22 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार आरोपिया के ग्वालियर स्थित त्यागी नगर के निवास से मय महिला पुलिस बल की मौजूदगी में तहत धारा 8,20 स्वापक औषधि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजा 22 किलो व एक वाहन स्कॉर्पियो काले रंग की बिना नंबर की आरोपिया के कब्जे से जप्त किया है।

पुलिस द्वारा जब्त किये गए गांजे की कीमत करीबन 2,00,000 रुपए है । महिला आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ व विवेचना जारी है, आरोपिया को न्यायालय पेश किया गया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews