गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

दतिया। सतेन्द्र रावत। जिले की गोराघाट पुलिस ने गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहे युवक को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। धर्मेंद्र दांगी पुत्र शिरोमन सिंह दांगी निवासी उपरांय जिला दतिया अवैध हथियार लेकर बडौनकला तिराहे के पास राहगीरों को डरा धमका कर दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।

गोराघाट पुलिस को मिली पिन पॉइंट की सूचना पर मौके से धर्मेंद्र दांगी को रात्रि 9:30 बजे धर दबोचा। तलाशी लेने पर धर्मेंद्र दांगी के पास से 12 बोर का एक कट्टा एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त युवक पर आर्म एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। गोराघाट पुलिस थाना प्रभारी गिरीश शर्मा के निर्देशन में सराहनीय भूमिका सउनि भूपेंद्र सिंह जाट, आर जितेंद्र आर राहुल, आर राजकुमार की रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews