चार शातिर चोर धराए, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

चार शातिर चोर धराए, तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद

दतिया, सत्येंद्र रावत। कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को पकड़ा है और उनके पास से तीन लाख के सोने चांदी के जेवर बरामद किये हैं। ये ग्वालियर से चोरी कर दतिया में माल गलाने आये थे।

एसपी दतिया अमन सिंह राठौर के निर्देशन में बदमाशों की धकरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली टीआई रविन्द्र गुर्जर एवं उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है। इन्होने तीन लाख के माल सहित 4 चोर पकड़े गए। टीआई कोतवाली ने बताया कि 27 जनवरी को दतिया के भैरव मंदिर के पास रिंग रोड पर जब चेकिंग की जा रही थी तभी उप निरीक्षक रोशनलाल भारती एवं आरक्षक शिवकुमार राजावत तथा गजेंद्र राजावत ने हमराही फोर्स के साथ एक बगैर नम्बर की बाइक को रोककर उसकी चैकिंग। चार युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से 30 हजार रुपये नकद एवं सोने चांदी के जेवरात मिले। पूछताछ किये जाने पर आरोपियों ने बताया कि ये जेवरात उन्होंने ग्वालियर के थाटीपुर में स्थित आठ सोने चांदी की दुकानों से चोरी किये है। कोतवली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 जोड़ी तोड़िया, 7 जोड़ी बिछिया, एक पेंडल, 3 लेडीज अंगूठी सहित नगद 30 हजार रुपये जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी संदीप बाथम, मुकेश, निखिल और अवनीश हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews