गणतंत्र दिवस पर पुलिस प्राइड अवार्ड से सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवान

गणतंत्र दिवस पर पुलिस प्राइड अवार्ड से सम्मानित हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवान

दतिया। सतेन्द्र रावत। जबलपुर में आयोजित हुए पुलिस प्राइड अवार्ड में पूरे मध्यप्रदेश से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। एडीजीपी शैलेश सिंह एवं प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोट के द्वारा कार्यक्रम में दतिया के पूर्व यातायात प्रभारी गजेंद्र कैन, सब इस्पेक्टर रविन्द्र शर्मा और सब इस्पेक्टर वैभव गुप्ता और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधान आरक्षक अशोक यादव को सम्मानित किया था। सम्मानित पुलिस के जवानों को दतिया पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती ने एडीजीपी शैलेन्द्र सिंह द्वारा दिए हुए शील्ड और प्रमाण पत्र देकर बधाई दी।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में सकारात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी व आरक्षकों का भी सम्मान हुआ। जिला कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक डी कल्याण चक्रवर्ती व डीएफओ प्रियांशी सिंह राठौड़ ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

इन पुलिस अफसरों का हुआ सम्मान
जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा, सिनावल थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर, सायबर सेल प्रभारी वैभव गुप्ता,कोतवाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय लोधी, आरक्षक सतेंद्र सिकरवार, विमल मिश्रा, दीपेश अमर, राजीव दुबे, रविन्द्र भदौरिया, सोनपाल गोस्वामी, पुष्पेंद्र परिहार, राहुल बौद्ध, गौरव दांगी, हरगोविंद का हुआ सम्मान।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews