पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया, दो गिरफ्तार

पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया, दो गिरफ्तार

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत। पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे का साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भांडेर खूजा-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा अपराधों की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व अवैध हथियारों के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान संबंधी निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं भांडेर एसडीओपी मोहित यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंडोखर आशुतोश शर्मा के नेतृत्व में शनिवार सुबह भिण्ड भांडेर हाईवे रोड पर स्थित खूजा हजारी बाग के पास दबोह जिला भिंड से अवैध हथियारों का जखीरा लेकर जा रहे दो युवकों को दबोच लिया।

पंडोखर थाना प्रभारी आशुतोश शर्मा को मुखिबर के जरिए सूचना मिली कि भिण्ड जिले के दबोह कस्बे में रहने वाले दो व्यक्ति दतिया जिले के भांडेर विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध हथियारों का जखीरा सप्लाई करने भांडेर की तरफ जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस सक्रिय होकर थाना प्रभारी मय पुलिस बल के साथ खूजा हजारी बाग के पास हाईवे रोड किनारे खड़े हो गए, दबोह की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे और बीच में एक बोरी में हथियार छुपाकर रखे हुए जा रहे थे। जब पुलिस ने उनको रोका तो उन लोगों ने बाइक को तेज गति से दौड़ाकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन इनका प्रयास असफल रहा और पुलिस ने उनको दबोच लिया। तब उनकी तलाशी ली गई तो बोरी में 315 बोर के दस कट्टे मिले। पुलिस ने आरोपी फारूख तथा दाउद खां को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध 10 कट्टे व एक मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए उनके विरूद्व कानूनी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा, एएसआई आरएस जादौन, प्रधान आरक्षक रामजुहार, अनिल चंसौलिया, आरक्षक हरिमोहन कुशवाह, महेश कौरव, राजू गुर्जर, अखिलेश गुर्जर, शैलेन्द्र व महिला आरक्षक मंजू रजक की अहम भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews