रेलकर्मियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएं 11 लाख रुपए

रेलकर्मियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएं 11 लाख रुपए

दतिया|सत्येंद्र रावत। भारतीय रेलवे रेलपथ इंजिनियर एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी श्री आर के उप्पल संयोजक, श्री पीके शर्मा अध्यक्ष, तथा श्री दुष्यंत कुमार वित्त सचिव रेलवे बोर्ड के मेंबर इंजीनियरिंग श्री विश्वेश चौबे से मिले। तथा एसोसिएशन वेलफेयर अकाउंट की ओर से 11 लाख रुपए का चेक प्रधान मंत्री राहत कोश के लिए श्री चौबे को दिया यह धन रेल्पथ इंजिनियरो एक दिन के वेतन को जो कि करीब 2.5 करोड़ रुपयों से अलग है तथा इसके अलावा एक पत्र भी श्री चौबे को सौंपा जिसके द्वारा एसोसियेशन ने सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए गए कार्यों की सराहना की गई तथा इस कार्य के लिए रेल पथ इंजिनियरो की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का वचन भी दिया।

मेंबर इंजीनियरिंग ने रेल पथ इंजिनियरो के इस कदम का बहुत बहुत स्वागत किया तथा बताया कि रेल मंत्री ने भी इसकी बहुत सराहना की है।
श्री चौबे ने रेल पथ इंजिनियरो तथा ट्रैक मैंटेनेरो द्वारा इस महत्वूर्ण समय में देश के विभिन्न भागों में जरूरी सामान पहुंचाने के लिए मालगाड़ियों के लिए रेलपथ को सुरक्षित रखने के लिए कार्यों की भी प्रशंसा की।
श्री चौबे ने एसोसिशन से आग्रह किया कि ट्रैकमैनो को करोना वायरस से सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में बताने में रेल पथ इंजिनियर महत्वपूर्ण भूमिका अपनाए।
एसोसिशन के पदाधकारियों ने श्री चौबे को पूर्ण आश्वस्त किया कि इस मुश्किल समय में भी रेल पथ इंजिनियर मालगाड़ियों को सुरक्षित चलने में अपना कर्तव्य पूर्ण रूप से निभायेंगे।
लॉकडाउन के कारण एसोसिशन के केंद्रीय सचिव श्री संतोष दुबे वडोदरा से आज की मीटिंग में नहीं पहुंचे पाए। श्री संतोष दुबे ने सभी रेल पथ कर्मियों से अपील की है कि रेल कार्यों के समय करोना वायरस संबंधी सावधानियों जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, टुलो तथा खुद की सफाई का विशेष ध्यान रखें।

*सत्येन्द्र रावत दतिया*

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews