अवैध उत्खनन से हो रहा रेलवे का काम

अवैध उत्खनन से हो रहा रेलवे का काम

दतिया।सत्येंद्र रावत।

मथुरा से बीना तक चल रहे तीसरी रेल लाइन के कार्य में लग रहे मटेरियल की जांच करने के लिए पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सिंध नदी पर बनाए जा रहे रेलवे ब्रिज पर पहुंचे जहां टीम को देखकर पूरे कार्यक्षेत्र में हलचल मच गई और कार्य कर रहे अधिकारी व कर्मचारी मौका डालते नजर आए।

दरअसल पुल निर्माण के कार्य में प्रयोग की जा रही रेत गिट्टी आदि अवैध मटेरियल की सूचना जिला कलेक्टर रोहित सिंह को मिली थी जिस पर माइनिंग विभाग के ऑफिसर श्री तिवारी को निर्देशित करते हुए जांच के आदेश दिए थे जिस पर माइनिंग इंस्पेक्टर घनश्याम यादव एवं गोराघाट पुलिस निरीक्षक अजय चानना निर्माण स्थल पर पहुंचे जहां रेत गिट्टी कास्ट ऑफ़ देखकर हक्के बक्के रह गए। निर्माण स्थल पर रेत का पहाड़ जैसा डंफ लगा हुआ है वही गिट्टी की मात्रा भी कम नहीं है जिसको लेकर माइनिंग इंस्पेक्टर ने घटनाएं वारदात का पंचनामा बनाकर रेत एवं गिट्टी के अवैध स्टॉक के दस्तावेजों की जांच के लिए 3 दिन का समय दिया है यदि 3 दिन में पुल निर्माण विभाग संबंधित रेत गिट्टी आदि का स्टॉक की रॉयल्टी नहीं दिखा पाता है तो संबंधित विभाग द्वारा 5 गुना रॉयल्टी वसूल करने के लिए सभी स्टाफ को जप्त किया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई गोराघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चानना की मौजूदगी में की गई।
वही आपको बता दें कि तीसरी रेल लाइन के लिए बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी अवैध गिट्टी अवैध रेत के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्य भी घटिया तरीके से किए जा रहे हैं जिसका धनी धोरी केवल आरबीएनएल के अधिकारी हैं जो कभी मौके पर आते ही नहीं है उन्हें तो अपने कमीशन से मतलब है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews