चुनाव आयोग ने फूल सिंह बरैया को दी राहत, वायरल वीडियो पुराना

चुनाव आयोग ने फूल सिंह बरैया को दी राहत, वायरल वीडियो पुराना

दतिया, सत्येन्द्र रावत। उपचुनाव के इस समर में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के लिए एक राहत भरी खबर आई है। चुनाव आयोग ने फूल सिंह बरैया के वायरल वीडियो को पुराना वीडियो बताते हुए उन्हें राहत दी है।

बता दें कि फूल सिंह बरैया भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी है और इस विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद से ही भाजपा, कांग्रेस सहित फूल सिंह बरैया पर हमलावर थी। इसपर प्रेस कांफ्रेंस में फूल सिंह बरैया वीडियो का खंडन कर चुके थे और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था अगर कोई भी व्यक्ति यह अभी का वीडियो बता दे तो मैं उनके घर में पाखाना साफ करूंगा, नहीं तो उसको मेरे घर मे यही काम करना पड़ेगा।

अब कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के वायरल वीडियो का मामला में निर्वाचन अधिकारी की जांच में उन्हें बड़ी राहत मिली है। जांच में वीडियो पुराना पाया गया है। जिसका अभी के चुनावी हालात से कोई ताल्लुक नही है। जांच अधिकारी का निष्कर्ष है कि वीडियो भांडेर का नहीं है। भोपाल निवासी शिकायत कर्ता सुनील पांडे ने वायरल वीडियो के संग बरैया को चुनाव से अयोग्य ठहराने के लिए शिकायत करते हुए मांग की थी जिसका चुनाव आयोग ने इस मामले का पटापेक्ष कर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews