तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत

दतिया ।सत्येन्द्र रावत।दतिया/ इंदरगढ़ रोड पर तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को मौके पर पहुंचे राहगीरों ने प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दतिया भेजा गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया।

इंदरगढ़ रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थरेट थाना क्षेत्र के पिपरवा ग्राम के पास एक कार चालक ने बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा पुलिस जांच पड़ताल में मृतक का नाम ब्रजकिशोर पुत्र अमर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी रूरा हाल निवास चीनाबंब अपने चचेरे भाई गजेंद्र पुत्र पातीराम बघेल उम्र 18 वर्ष अपने गांव से इंदरगढ़ पंप की मोटर वापस करने इंदरगढ़ आ रहा था।तभी से तेज गति से आ रही कार बाइक सवार मे टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक चालक बृजकिशोर की मौके पर मौत हो गई। चचेरी भाई को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन घायल युवक की हालत गंभीर होने पर दतिया जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है..।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews