
दतिया, सत्येंद्र रावत। इन्दगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम भरौली मे अवैध खनन कर रहे रेत माफियाओं ने SISF आरक्षक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुआ आरक्षक बंटू कुशवाह को ठेकेदार ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
भरौली खदान से अवैध रेत बिना रॉयल्टी ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। SISF आरक्षक ने ट्रैक्टर रोकने को कहा तो उसपर सवार लोगो ने फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में ठेकेदार के पी सिंह भदौरिया का कहना है कि बिना रॉयल्टी के भरौली खदान से रेत परिवहन किया जा रहा था, SISF आरक्षक ने ट्रैक्टर चालक को रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में आरक्षक की कोहनी में गोली लगी है। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेत माफियाओं के होंसले कितने बुलंद हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

