रेत यूनियन अध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया पैसे ऐंठने का आरोप, कहा- “राहुल गांधी से करेंगे शिकायत”

रेत यूनियन अध्यक्ष ने पूर्व विधायक पर लगाया पैसे ऐंठने का आरोप, कहा- “राहुल गांधी से करेंगे शिकायत”

दतिया, सत्येन्द्र रावत। रेत यूनियन अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने पूर्व विधायक के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होने कहा है कि अब वो इसकी शिकायत राहुल गांधी से करेंगे।

रेत यूनियन अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव ने अपने निवास पर आयोजित एक पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि वे कोतवाली पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया था। बकौल शत्रुघ्न यादव पूर्व विधायक ने उनसे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 4 लाख 80 हजार रुपये की रेत खदान दिलाने के लिये पैसे लिये थे। लेकिन रेत खदान का ठेका नही मिला और जो पैसे उन्होने लिए थे वह भी नही लौटाए। शत्रुघ्न यादव का कहना है कि अगर 7 दिन में उनके द्वारा कोतवाली में दिये गए आवेदन पर कार्यवाही नही हुई तो वह भूख हड़ताल करेंगे। वही उन्होंने कहा कि हम राजेंद्र भारती को कांग्रेस से हटाने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मांग कर चुके हैं। इसके बाद अब राहुल गांधी से शिकायत की जाएगी और उन्हें कांग्रेस से बर्खास्त करने की मांग करेंगे।

शत्रुघ्न यादव ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाए कि उन्होने कांग्रेस की 15 महीने तक चली सरकार के दौरान कई लोगों से काम करवाने ओर रेत के ठेके दिलाने के लिए पैसे ऐंठे है एवं बाद में काम भी नही हुआ पैसे भी वापस नही दिए गए। इसके अलावा यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक कांग्रेस कार्यकर्ताओ का उपयोग पैसा कमाने के लिए करते हैं। इनका काम सिर्फ लोगो को धोखा देकर धन कमाना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews