सेवढ़ा: बिना मास्क के घूम रहे थे लोग, सड़क पर उतरे डीएम और तहसीलदार ने की चालानी कार्रवाई

सेवढ़ा

सेवढा, राहुल ठाकुर। सेवढ़ा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर एस डी एम सेवढा अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन (local administration) व आमजन के अथक प्रयास से कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया गया है। लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है इसीलिए स्थानीय प्रशासन कोरोना संक्रमण (corona infection) के फैलने से रोकने के लिए दिन रात एक किये हुए है। सड़कों पर तैनात टीम के द्वारा मास्क लगाने (mask), वैक्सीन (vaccine) लगवाने के लिए लोगो मे जागरूकता (awareness) का संदेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… MP Board: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, CM शिवराज बुधवार को करेंगे संवाद

इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर एस डी एम अनुराग निंगवाल व तहसीलदार साहिर खान के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत बस स्टैंड सेवढा से प्रारंभ की गई। जहां पर चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सैजल जवेलर्स, जय गुरुदेव स्टोर, पीताम्बरा जवेलर्स, माँ पीताम्बरा साड़ी सेंटर, अमोल स्टोर, प्रेम जवेलर्स समेत दो दर्जन दुकानों पर अनावश्यक रूप से बैठे लोगों व बिना मास्क लगाए बैठे दुकानदारो पर चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें… पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा बयान, वैक्सीन को लेकर कही ये बात

अभियान के अंतर्गत एस डी एम सेवढा अनुराग निंगवाल व तहसीलदार साहिर खान की गाड़ियों को देख दुकानों में जमा ग्राहकों की भीड़ इधर उधर भागती नजर आई। वहीं ऑड इवन में खुलने वाली कुछ कुछ दुकाने मंगवालर को भी खुली दिखाई दी जो एस डी एम के आने की भनक सुनकर बन्द होती भी नजर आई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews