युवक का कई दिनों पुराना शव बरामद, खुदकुशी की आशंका, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

suicide

दतिया, सत्येन्द्र सिंह रावत

दतिया में सेवड़ा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 अप्पा धर्मशाला के पास एक युवक का उसके घर मे काफी दिनों पुराना फांसी पर लटका हुआ शव मिला हैं। मोहल्लेवासियों को जब घर से बदबू आई तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के अस्पताल भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामला जाँच में लिया हैं।

घटना की जानकारी सेवढा पुलिस को जब लगी तब पड़ोसियों ने श्रीराम पुत्र सूरज यादव निवासी वार्ड क्रमांक 15 अप्पा धर्मशाला के सामने कुछ दिनों से बन्द उसके घर से बदबू  आ रही थी। जब लोगों को शक हुआ तो शुक्रवार को सेवढा टी आई राजू रजक को सूचना दी गई। टीआई राजू रजक ने एस आई वेदेन्द्र सिंह कुशवाह को शव की शिनाख्त करने के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिवार के लोगो को बुलाकर शव की शिनाख्त की गई। शव की हालत इतनी खराब हो गई थी उसमें कीड़े लगने से कंकाल में तब्दील में हो गया। प्राथमिक दृष्टि से फोरेंनिक टीम के द्वारा मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मौके पर फांसी का फंदा छत पर बंधा मिला। मृतक श्रीराम यादव पुत्र सूरज यादव उम्र 26 वर्ष पिछले कुछ दिनों से जब लोगो को दिखाई नही दिया और उसके घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगो ने भी पड़ताल की। लेकिन कोई भी व्यक्ति पुलिस तक सूचना देने तक राजी नही हुआ। अब सेवड़ा पुलिस ने युवक की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मामला जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews