उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज,कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से ली जाएगी राय

congress

दतिया/सत्येंद्र रावत

सूबे में होने वाले 24 सीटों के उपचुनाव को सरगर्मियां तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा बनाये भांडेर विधानसभा प्रभारी कमलेश्वर पटेल दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दतिया पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार कमलेश्वर पटेल 7 जून को उनाव में ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा दूसरे दिन दतिया ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में उपचुनाव की रूपरेखा व रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं को उप चुनाव के सम्बंध में जिम्मेदारी दी जा सकती है। वही भांडेर विधानसभा प्रत्याशी चयन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews