मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 4 महिलाओं की मौत

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, 4 महिलाओं की मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा रतनगढ़ मंदिर दर्शन कर श्रद्धालुओं ट्रैक्टर से लौट रहे थे। तड़के तीन बजे ट्रैक्टर चालक की नींद लगने से ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया।  हादसा इतना भयानक था कि चार महिलाओं की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रतनगढ़ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया। टक्कर होने से ट्रॉली पलट गई। यह हादसा समथर तिराहे के पास हुआ। यूपी के गुरसरांय थाना के लिधौरा ग्राम के ग्रामीण भी रतनगढ मंदिर पर दर्शन करके लौट रहे थे।घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को यू पी के झांसी मेडीकल रैफर कर दिया जहां कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। देवी रतनगढ़ माता का मंदिर घने जंगल में स्थित है और दीपावली की दूज को वहां मेला लगता है. यहां लगने वाले मेले की मान्यता है कि यहां सर्प दंश से पीड़ित लोगों को नया जीवनदान भी मिलता है.

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews