दतिया की इस महिला ने अनोखी रंगोली बना दिया जागरूकता का संदेश

दतिया की इस महिला ने अनोखी रंगोली बना दिया जागरूकता का संदेश

दतिया। सत्येन्द्र रावत।

कोरोना संक्रमण महामारी के चलते पूरा देश की सीमा से लॉक डाउन है ।ग्वालियर संभाग लगे दतिया जिले में लॉक डाउन है। जहां लॉक डाउन के चलते प्रशासन की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं अपने अपने स्तर पर लगी हुई है। वही बुधवार को दतिया शहर गोविंदगंज में प्रीति गुप्ता ने एक अनोखी पहल की है। जिसमें दतिया जिले को से जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिस चेकिंग पाइंट के यहां कोरोना से बचाव व लॉक डाउन का संदेश देने वाली अनोखी रंगोली बनाई और रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया की कोरोना संक्रमण से आप किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही आने जाने वाले लोगों को एक अच्छा संदेश भी महिला द्वारा दिया गया। वही प्रीति गुप्ता गोविंदगंज निवासी ने लोगों से अपील कि। जिस तरह देश में फैल रही कोराना जैसी माहवारी से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री व दतिया शहर में प्रशासन हम लोगों की सुरक्षा के लिए लगा हुआ है, उसी प्रकार हम सब का भी यह दायित्व बनता है कि हम प्रशासन की मदद करें।सब अपने घर में रहे और सुरक्षित रहें। कोई अपने घर से बिना वजह बाहर ना निकले। जितना हो सके भीड़ मैं जाने से बचें लोगो से दूरियां बनाए और बेवजह आवाजाही ना करें इस इस वक्त दतिया जिला प्रशासन और पुलिस को जनता के सहयोग की जरूरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews