विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता को लेकर हुआ कार्यशाला का आयोजन

दतिया। सत्येन्द्र रावत।

समाज में जागरूकता लाकर कैंसर जैसी जानलेवा महामारी पर जीत पाई जा सकती है। बचाव के तरीकों को अपनाकर कैंसर को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। यह बात मंगलवार को स्थानीय लाडो रतन भवन में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों द्वारा विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. चक्रपाणि अवस्थी मेडिकल कॉलेज दतिया ने कही। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इस तरह की जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन कर संबंधित बीमारियों के बारे में मेडिकल विद्यार्थियों को बचाव व लक्षणों के बारे में संवेदनशील बनाया जाता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ हेमंत जैन ने उपस्थित लोगों से तंबाकू बा तंबाकू से बने पदार्थों को ना सेवन करने की अपील की कैंसर बचाव के उपाय एवं बढ़ने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया कार्यशाला में डॉ. हेमंत जैन ने समाज में कैंसर पर जागरूकता लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया इस दौरान स्टाफ सदस्यों के साथ बड़ी संख्या विद्यार्थि भी मौजूद रहे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews