देवास- ड्यूटी से नदारद रहने पर 10 नर्स निलंबित 2 को हटाया, सीएमएचओ की कार्रवाई

देवास- ड्यूटी से नदारद रहने पर 10 नर्स निलंबित 2 को हटाया, सीएमएचओ की कार्रवाई

देवास, अमिताभ शुक्ला। कोविड 19 के कारण जहाँ एक तरफ कई शासकीय और अशासकीय डॉक्टर रात और दिन लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ स्टाफ नर्स बगैर किसी सूचना के ड्यूटी पर अनुपस्थित हैं। इसी को लेकर अब देवास CMHO डॉ.एम पी शर्मा ने 10 स्टाफ नर्सो को निलंबित कर दिया है जबकि 2 संविदा स्टाफ नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

ग्वालियर: गृृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- नहीं होने देंगे ऑक्सीजन की कमी

सीएमएचओ डॉक्टर एम पी शर्मा ने ऐसी 10 स्टाफ नर्सो को निलम्बित किया है जो कोविड 19 महामारी में ड्यूटी के दौरान बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। साथ ही 2 संविदा स्टाफ नर्सो की सेवाएं भी समाप्त की है। कुल मिलाकर 12 स्टाफ नर्सो के खिलाफ कार्रवाई की गई है। CMHO का कहना है कि कोरोना के दौरान कोई भी अपने कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जएगी। कोरोना नियंत्रण ही हमारी सर्वोत्तम प्राथमिकता है और ड्यूटी को लेकर डाक्टरों और स्टाफ नर्सो की मॉनिटरिंग भी सतत जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews