एटीएम मशीन काटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दस लाख का सामान बरामद

एटीएम मशीन काटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दस लाख का सामान बरामद

देवास, अमिताभ शुक्ला। मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात एबी रोड आवास नगर क्षेत्र में एटीएम मशीन को गैस कटर से जलाने के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। इस घटना में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी तो थी लेकिन लेकिन नगदी चुरा नहीं पाए थे। रात्रि गश्त में पुलिस वाहन के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी भाग खड़े हुए थे।

ग्वालियर जिले से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले में पाँच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी नासिर, खूबी खान, राशिद खान, अज़रू खान, साज़िद खान सभी हरियाणा के निवासी हैं। आरोपियों के पास से गैस कटर, नगदी सहित एक कार भी जब्त हुई है। इस तरह कुल 10 लाख रूपये का सामान आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वारदात करना कबूल किया है। इन आरोपियों ने पहले भी एटीएम में वारदात करना कबूला है, साथ ही इनके तार अंतरराज्यीय गिरोह से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में पूरी घटना का खुलासा किया। इन आरोपियों को पकड़ने में देवास पुलिस सहित देवास के बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र पुलिस का अहम योगदान रहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews