बुधवार को देवास में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में कुल 14 हुई संख्या

बुधवार को देवास में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में कुल 14 हुई संख्या

देवास/अमिताभ शुक्ला

देवास जिले में बुधवार को फिर 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इससे पहले बुधवार को ही यहां 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इस तरह एक ही दिन में 7  नए मरीज सामने आए हैं। इस तरह देवास जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 14 हो गई है जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 11 मरीजो का अलग अलग जगहों पर उपचार चल रहा है।

बुधवार को आई हुई रिपोर्ट में कुल 7 और पॉजिटिव मरीज देवास जिले के पॉजिटिव पाए गए  जिनमें हाटपीपलिया , देवास के रघुनाथपुरा , पीठा रोड , नाहर दरवाजा नई आबादी क्षेत्र के मरीज शामिल है और अब इन इलाकों को सील किया जा रहा है । साथ ही इनके परिजनों को भी क्वारेंटाइन किया जा रहा है। देवास जिले का स्वास्थ्य अमला और प्रशासन अब अलर्ट पर है । पूरे जिले में लाभ डाउन का पालन करवाया जा रहा है , लगातार देवास में बढ़ रही कोरोना मरीजो की संख्या चिंता का कारण बनती जा रही है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews