सिंधिया समर्थक नेताओं पर कार्रवाई, कांग्रेस ने किया निष्कासित

सिंधिया समर्थक नेताओं पर कार्रवाई, कांग्रेस ने किया निष्कासित

देवास।सोमेश उपाध्याय। कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक जिले के 8 नेताओ को काँग्रेस संगठन ने निष्कासित कर दिया है । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी जो वर्तमान में हाटपिपलिया विधानसभा से विधायक चुने गए और ‘महाराज’ के समर्थन में अपनी विधायकी छोड़ भाजपा में आ गए, मनोज चौधरी के पिता है। पूर्व में इनको जिले की ही खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस का टिकट भी मिल चुका है जहां बहुत कम मतों से पराजय के बाद यह बगावत कर हाटपिपल्या से निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे। उसके बाद सन 2018 के विधानसभा में कांग्रेस ने सिंधिया कोटे से इनके पुत्र मनोज चौधरी को टिकट दिया था ।

चौधरी सिंधिया के विश्वास पर खरे उतरे और भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मंत्री दीपक जोशी को पराजित किया था। अब कांग्रेस संगठन ने चौधरी के पिता नारायण सिंह चौधरी और भाई बलराम चौधरी को बाहर कर दिया है। वहीं पूर्व विधायक गणपत पटेल जो पहले भाजपा में विधायक थे बाद में कांग्रेस में आ गए उसके बाद कभी ना तो विधायक का टिकट मिला ना कोई बड़ा पद । इसी तरह जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता थोरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम थोरी और देवास में सिंधिया के कट्टर समर्थक कांग्रेस के हरीश देवलिया और राजेंद्र पंचोली को भी निष्कासित कर दिया है।

यही नहीं नारायण सिंह चौधरी की पत्नी जिला पंचायत की पूर्व सदस्य राम कलाबाई चौधरी को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। इस तरह सिंधिया समर्थक जिले के खास नेताओं को अभी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जाता है कि अभी भी कई समर्थक है लेकिन अभी मात्र 8 सदस्यों पर कार्रवाई हुई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी के परिवार के तीनों सदस्यों को कांग्रेस ने बाहर कर दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विदित दिनों सिंधिया के साथ जाने वाले हाटपिपलिया के पूर्व विद्यायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता थोरी पूर्व विधायक गणपत पटेल, बलराम थोरी, जिला पंचायत की सदस्य रामकला बाई चौधरी, के अलावा हरीश देवलिया, बलराम चौधरी ओर राजेन्द्र पंचोली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण ओर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया है। जिला अध्यक्ष श्याम होलानी की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीवसिंह ने यह कार्यवाही की हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews