चिमनी में केरोसिन डालते समय हादसे का शिकार हुई युवती, बुरी तरह झुलसने के बाद तोड़ा दम

चिमनी में केरोसिन डालते समय हादसे का शिकार हुई युवती, बुरी तरह झुलसने के बाद तोड़ा दम

Dewas News: देवास में एक युवती चिमनी में केरोसिन डालते समय आग की चपेट में आ गई। बुरी तरह झुलसने के चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

देवास के आगरोद क्षेत्र में यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रीति नामक 18 वर्षीय युवती बिजली जाने के चलते चिमनी में केरोसिन डाल रही थी। तभी यह आग की चपेट में आ गई। झुलसी हुई अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह युवती का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

मानसिक रूप से परेशान थी युवती

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मृतका की बुआ के लड़के का कहना है कि वह मानसिक रूप से डिस्टर्ब थी। उसकी बहन और मां को भी लोगों ने मानसिक रूप से कमजोर बताया है। सभी का कहना है कि वह कुछ दिनों से अजीब हरकत कर रही थी। रात को उसके पिता खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे और बिजली जाने पर वह चिमनी में केरोसिन डाल रही थी, इसी बीच आग की चपेट में आ गई। ठंड होने के चलते मां और बहन घर में सो रही थी। उसी समय ये घटना हुई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews