कार्रवाई: सटोरियों को संरक्षण दे रहे थे, SP ने TI समेत 2 ASI को किया निलम्बित

mp

देवास, अमिताभ शुक्ला

मध्यप्रदेश के देवास जिले में एसपी शिवदयाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने कांटाफोड़ टीआई जयराम चौहान और दो ASI निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जुआ/सट्टा में लापरवाही बरतने पर की गई है।

दरअसल, देवास SP शिवदयाल सिंह (Dewas SP Shiv Dayal Singh) के निर्देश पर जुआ सट्टा संचालको पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । एक तरफ जहाँ अपराधियो में हड़कम्प मचा हुआ है,वही अब इनको संरक्षण देने वाले थाना प्रभारियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही SP द्वारा की जा रही है ।

ताज़ा मामला देवास जिले के काँटाफोड़ थाने से जुड़ा हुआ है,जहाँ के लोहारदा में लगातार जुआ,सट्टा चलने की खबरे SP तक पहुँच रही थी और इन जुआरियो और सटोरियों को संरक्षण देने का आरोप भी काँटाफोड़ पुलिस पर लग रहा था । इसी के चलते कांटाफोड़ थाना टी आई जयराम चौहान सहित दो ASI एसएस मीणा और प्रताप सिंह गौड़ को पुलिस कप्तान द्वारा निलम्बित कर दिया गया है ।

SP ने जुआ/सट्टा में लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की है। काँटाफोड़ थाना क्षेत्र के लोहारदा में जुआ चल रहा था । देवास SP ने जिले की उदयनगर थाना पुलिस को भेजकर कार्यवाही करवाई और जुआरियो को पकड़ा । मामले में पुलिस ने दबिश देकर 14 जुआरियो के साथ 11 हजार 600 रूपये की राशि की जब्त की थी । पूरा ही मामला 17 अगस्त की रात्रि का बताया जा रहा है । 14 आरोपियों में आदतन अपराधी ज़रदारी भी शामिल है,जिस पर करीब 15 से अधिक मामले दर्ज है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews