माफिया के विरुद्ध प्रशासन का एक्शन,चंद मिनटों में ढहाए अवैध निर्माण

माफिया के विरुद्ध प्रशासन का एक्शन,चंद मिनटों में ढहाए अवैध निर्माण

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय।  भू-माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) से मिले निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। कड़ा एक्शन लेते हुए मंगलवार को प्रशासन ने देवास जिले के बागली थाने के कमलापुर में  भू-माफिया (Mafia) व बदमाश नब्बू खान के अवैध निर्माण को गिरा दिया।

जानकारी के अनुसार कमलापुर स्थित वन विभाग की करीब 10 बीघा जमीन पर अतिक्रमण कर जमीन पर रहने के लिए मकान एवं मुर्गी पालन केंद्र खोल रखा था।  प्रशासन ने इस अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया । कलेक्टर डॉ चन्द्रमौली शुक्ला व एसपी डॉ शिवदयाल सिंह के निर्देश पर एएसपी कन्नौद सूर्यकांत शर्मा,एसडीएम चौहान, एसडीओपी राकेश व्यास,वन विभाग के एसडीओ अमित सौलंकी,तहसीलदार राधा महन्त,नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर सहित राजस्व, वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही के बाद अवैध कब्ज़ा हटा कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया। टीआई जयराम चौहान ने बताया कि शासन द्वारा मिले  निर्देशो के अनुसार भू -माफिया पर लगातार कार्यवाही कर अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रो में इस प्रकार की कार्यवाही के बाद माफियाओं में हड़कम्प सा मच गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews