एड्स दिवस : जिला जेल में बंदियों को दी एचआईवी एड्स और कोविड 19 से बचाव की जानकारी

एड्स दिवस : जिला जेल में बंदियों को दी एचआईवी एड्स और कोविड 19 से बचाव की जानकारी

देवास, सोमेश उपाध्याय| कलेक्टर डॉ चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा की अध्यक्षता तथा सिविल सर्जन डॉ. ए.के. बिडवई, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति एवं जिला जेलर रामचंद्र आर्य के सहयोग से जिला जेल देवास में 1 दिसम्‍बर 2020 को विश्व एड्स दिवस आयोजन किया गया। इस अवसर उपस्थित अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा ने जिला जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को एचआईवी/एड्स एवं कोविड 19 के फैलने तथा बचाव सहित इस वर्ष की थीम ‘‘वैश्विक एकजूटता, साझा जिम्मेदारी‘‘ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीआईएस देवास श्री जी.पी.खरे ने एचआईवी/एड्स पर विचार व्यक्त करते हुए देश, प्रदेश एवं जिले में एचआईवी/एड्स के लक्षणों, ऑकडों की जांच एवं उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिला/पुरूष बंदियों को एचआईवी/एड्स, कोविड-19 से संबंधित पेमप्लेट एवं मॉस्क सहित रेडबिन का वितरण किया गया। इस दौरान 51 पुरूष बंदियों एवं 5 महिला बंदियों की स्वैच्छिक परामर्श एवं निःशुल्क जांच की गई।

जिला चिकित्सालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, आरएमओ, जिला नोडल अधिकारी, अन्य चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। विश्व एड्स दिवस 1 दिंसबर 2020 कार्यक्रम का संचालन श्री अजय भावसार, लेखा सहायक शोभी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का आभार वैशाली भारद्वाज ने व्यक्त किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews