कांग्रेस नेता के मकान पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, अवैध कब्जे का आरोप

सीएम शिवराज

देवास, डेस्क रिपोर्ट। अवैध निर्माण पर भू माफिया के खिलाफ देवास में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता शिवा चौधरी (congress leader shiva choudhary) के मकान को तोड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन का अमला पहुंचा। जूनियर राजवाड़े के सामने पुलिस और प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन को अतिक्रमण (encroachment) मुक्त कराया जा रहा है।

प्रशासन ने कांग्रेस नेता पर अवैध निर्माण, अवैध कब्जा और गुंडा अभियान का हवाला दिया है। करीब आधा दर्जन JCB मशीन और भारी पुलिस बल नगर निगम अमले के साथ मौके पर पहुंचा और लगभग 6.5 करोड़ रूपये की नजूल की भूमि को मुक्त कराया जा रहा है। केदारेश्वर महादेव मंदिर की चार दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर दुकानों को सील किया गया। मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार पूनम तोमर, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, डीएसपी हेडक्वार्टर किरण शर्मा सहित शहर के सभी थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम और प्रशासन का अमला वहां मौजूद रहा। शिवा चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी (पूर्व पार्षद) ने इस कार्रवाई के पीछे भाजपा का हाथ बताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews