असामाजिक तत्व बिगाड़ रहे हैं देवास टेकरी की सुंदरता, पाथ-वे पर की गई तोड़फोड़

असामाजिक तत्व बिगाड़ रहे हैं देवास टेकरी की सुंदरता, पाथ-वे पर की गई तोड़फोड़

Dewas News: देवास की मां चामुंडा टेकरी पर बने पाथ-वे पर सुरक्षा व्यवस्था ना होने के चलते असामाजिक तत्वों द्वारा यहां तोड़फोड़ की जा रही है। तोड़फोड़ के चलते टेकरी की सुंदरता खराब हो रही है। बदमाशों ने यहां पर लगी कुर्सियां, बोर्ड और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है।

इसके पहले भी असामाजिक तत्व यहां पर कुर्सियों में तोड़फोड़ कर चुके हैं। जहां पर्यावरण प्रेमी माता टेकरी पर हरियाली रखने के उद्देश्य से पौधे लगाकर उनकी देखभाल करते हैं तो वहीं कुछ बदमाश टेकरी की सुंदरता को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल माता टेकरी की जो हालत है उसे देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर विकास का कोई कार्य ही नहीं किया गया है। मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग भी असामाजिक तत्वों की हरकतों से परेशान है। रात के समय में भी यहां पर अक्सर ही अराजकता का माहौल रहता है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि इसके पहले भी यहां घटना हो चुकी है।

इस मामले को लेकर एसडीएम प्रदीप सोनी का कहना है कि माता टेकरी पर लगी कुर्सियों और पेड़-पौधों में तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है जिसके बाद फिर से पाथ-वे पर कुर्सियों को ठीक करने का काम शुरू करवाया जाएगा और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews