पॉश इलाके में एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश, मशीन जलकर खाक, सीसीटीवी में कैद घटना

पॉश इलाके में एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश, मशीन जलकर खाक, सीसीटीवी में कैद घटना

देवास, अमिताभ शुक्ला। पॉश इलाके एबी रोड पर आवास नगर गेट के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का अज्ञात आरोपियों ने असफल प्रयास किया। वहीं इस पूरे मामले में एटीएम मशीन जलकर खाक हो गई। देवास की बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवास सीएसपी विवेक सिंह चौहान भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आरोपियों के हौसले इतने ज्यादा बुलंद है कि मुख्य मार्ग पर बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र थाने के पास ही स्थित एटीएम में प्रयास देर रात किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की बात कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश और जांच में जुट गई है। देवास सीएसपी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसके बाद आरोपियों के पकड़ने की कोशिशें तेज हो गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews