अपने जन्मदिन पर जमकर थिरके बागली विधायक, वीडियो वायरल

अपने जन्मदिन पर जमकर थिरके बागली विधायक, वीडियो वायरल

बागली,सोमेश उपाध्याय| आज बागली (Bagli) के विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे (Pahad Singh Kannoje) का जन्मदिन है| अपने जन्मदिवस पर विधायक आदिवासी समुदाय के बुजुर्गों के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है|

दरअसल, शुक्रवार को विधायक कन्नौजे के जन्मदीन पर समर्थकों ने स्वागत समारोह का आयोजन धाराजी के पास रखा था। समारोह में बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन मौजूद थे। इस दौरान जैसे ही डीजे पर आदिवासी गाने चलने लगे तो विधायक भी अपने आप को रोक नही सके और जम कर थिरकने लगे।

विधायक का डांस करते वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि पहाड़ सिंह कन्नौजे देवास जिले की बागली विधानसभा से 2018 में विधायक निर्वाचित हुए है। इसके पूर्व, कन्नौजे पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews