देवास के शिप्रा नदी ब्रिज पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

देवास के शिप्रा नदी ब्रिज पर बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Dewas Bus Accident: देवास (Dewas) के शिप्रा पुल पर बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां पर बस पलट जाने की वजह से 3 यात्रियों की मौत हो गई है और 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना सामने आई है। घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रैवल्स कि यह बस इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे। शिप्रा ब्रिज पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कर बस को वापस खड़ा किया। 2 लोग बस के नीचे दबे हुए मिले हैं जिनकी मौत हो गई है, अन्य लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हम इंदौर से देवास का सफर कर रहे थे और ड्राइवर तेज स्पीड से अन्य गाड़ियों को कट मारता हुआ बस चला रहा था। तकरीबन 40 लोगों से भरी बस अचानक ही लहराती हुई ब्रिज के पास पलटी खा गई। आसपास के लोगों ने शीशे तोड़कर बस में सवार लोगों को बाहर निकाला।

अब तक मिली जानकारी में 12 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायल होने वालों में किशोर सिंह, राहुल धुर्वे, शहजादी फारुकी, साइन फारुकी, नेहा, कुलदीप तिवारी और संतोष के नाम सामने आए हैं। मामले में एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने बताया कि अनियंत्रित होकर बस पलट गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है और हादसे के बाद बाधित हुआ यातायात भी क्लियर करवाया गया है। आसपास मौजूद लोगों और सवारी के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews