देवास कलेक्टर का बड़ा एक्शन-नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, CMHO समेत 4 को नोटिस, डॉक्टर पर भी गिरी गाज

देवास कलेक्टर

देवास, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला (Dewas Collector Chandramouli Shukla) ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सिविल सर्जन, CMHO, RMO सहित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वही नर्सिंग ऑफिसर निलंबित करते हुए एक डॉक्टर के निलंबन का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश, कई जिलों के धीमे कार्य पर जताई नाराजगी, भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी कार्रवाई

देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने स्वास्थ्य कार्य में लापरवाही अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने पर सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ वी के सिंह, आरएमओ डॉ एमएस गोसर, डॉ शोभा राणा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही डॉ. साधना वर्मा के निलंबन के लिए प्रस्ताव आयुक्त उज्जैन को भेजा है। वही नर्सिंग ऑफिसर मधु वर्तवाल को निलंबित किया है ।

यह भी पढ़े.. सफेद पलाश के पेड़ को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने दिए संरक्षण के निर्देश

इतना ही नहीं कलेक्टर ने  दो टूक शब्दों में कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इधर, कलेक्टर की इस कार्रवाई से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप सा मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews