BJP अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती, बाल बाल बचे नेता पुत्र

BJP अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, अस्पताल में भर्ती, बाल बाल बचे नेता पुत्र

अमिताभ शुक्ल/देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शाजापुर के बीजेपी के जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा का वाहन हादसे का शिकार हो गया।हादसे में कराड़ा गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और देवास के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गाड़ी कराड़ा का बेटा गाड़ी चला रहा था हालांकि सीट बेल्ट बंधे होने से वह बाल बाल बच गया।

ये दुर्घटना आज मंगलवार दोपहर उज्जैन रोड पर हुई। वाहन कराड़ा के बेटे माधव कार चला रहे थे और वो इस हादसे में बाल बाल बचे। अंबाराम कराड़ा को हाथ पैरों में चोट आई है और पसली में फ्रेक्चर भी है। उन्हें देवास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। ये हादसा तब हुआ जब वे भोपाल से वीडी शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह से वापस लौट रहे थे। कराड़ा के एक्सीडेंट की खबर सुनने के बाद अस्पताल में उन्हें मिलने वालों का तांता लग गया है जिनमें कई बीजेपी नेता और परिचित शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन फ्रेक्चर ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews