‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, दी गिरफ्तारी

‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, दी गिरफ्तारी

दमोह। गणेश अग्रवाल।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोड नहीं तो टोल नहीं के नारे को लेकर बुधवार को दमोह जबलपुर मार्ग पर स्थित टोल नाका पर 1 घंटे का चक्का जाम किया गया. 1 घंटे तक ना तो किसी को टोल वसूलने दिया गया, ना ही वाहनों को निकलने दिया गया. इसके साथ ही 1 महीने बाद अनिश्चित काल के लिए टोल बंद करने के अल्टीमेटम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी.भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र भाजपा के पदाधिकारी सिद्धार्थ मलैया के नेतृत्व में चक्का जाम कार्यक्रम का आयोजन दमोह जबलपुर मार्ग पर स्थित टोल नाका पर किया गया 1 घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया और टोल टैक्स का विरोध किया इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था वहीं 1 घंटे के चक्का जाम विरोध प्रदर्शन के बाद करीब 60 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देते हुए अगले महीने अनिश्चित काल के लिए धरना दिए जाने का अल्टीमेटम दिया जिसके बाद चक्का जाम खोला गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews