किसान ऋण माफी योजना में लापरवाही बरतने पर सहकारी बैंक का ब्रांच मैनेजर निलंबित

m

भोपाल।

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर किसान ऋण माफी योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। लापरवाही करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते सहकारी बैंक के एक ब्रांच मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है।कार्रवाई के बाद से ही ब्रांच में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नही आया है।लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मामाल है।

दरअसल, चुनाव खत्म होते ही सरकार ने दूसरे चरण की कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरु कर कर दी है।  इसी के साथ लापरवाहों पर भी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। इस कड़ी में देवास के किसान ऋण माफी योजना में गड़बड़ी मिली है।जिसके चलते सहकारी ब्रांच मैनेजर  पारसनाथ भंडारी सस्पेंड को कर दिया गया है।पारसनाथ पिपलिया मंडी सड़क देवास के सहकारी बैंक के मैनेजर थे। आरोप है कि पारसनाथ ने किसानों के ऋण वितरण में गड़बड़ी काफी गड़बड़ियां की थी, जिसकी शिकायत बडे अधिकारियों तक पहुंची थी और जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews