अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिया में घुसी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिया में घुसी कार, 2 की मौत, 3 गंभीर

Dewas Road Accident: देवास के एबी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने पिता-पुत्र की जान ले ली। इसी के साथ इस हादसे में दो बच्चों सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना एबी रोड के चिड़ावद के पास हुई है। जहां पर तराना में रहने वाले बद्रीलाल सोनी, नीलेश, कृष्णा, शिवाया और समता सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी कार को टक्कर मार दी जिससे कार पुल में जा घुसी।

हादसे में कार में सवार 5 लोग गंभीर घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने नीलेश और बद्रीलाल को मृत घोषित कर दिया। दोनों पिता-पुत्र हैं, जबकि दो बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

हादसे में कार की जो हालत हुई है उसे देखकर पुलिस यह जाने की कोशिश में जुटी है कि टक्कर से ये हादसा हुआ है या फिर कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई है। प्रकरण दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews