Dewas News: बागली में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, प्रार्थना सभा के नाम पर आदिवासियों को दिया जा रहा लालच

Dewas News: बागली में फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, प्रार्थना सभा के नाम पर आदिवासियों को दिया जा रहा लालच

Dewas News : देवास जिले की आदिवासी बाहुल्य बागली क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। धर्मांतरण की यह काला खेल दलित हरखूराम के घर पर चल रही थी, जहां पर एक कमरे में कुछ महिलाओ को ईसाई धर्म की जानकारी दी जा रही थी। ईसाई धर्म की पुस्तक व अन्य सामान भी मिला। मिली जानकारी के अनुसार, उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मानसिंहपुरा में आरोपी पातालसिहं रंधावा, सुनीता रंधावा व सागर रंधावा आदिवासी ग्राम मानसिंहपुरा पहुंचे। प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओ को ईसाई धर्म की जानकारी दे कर धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे थे।

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

साथ ही, ईसाई धर्म अपनाने पर आर्थिक संबल व अन्य सहयोग देने का प्रलोभन भी दिया जा रहा था। वहीं, सूचना मिलते ही फरियादी राजू और लोकेश वहां पहुंचे और पूरे मामले को उजागर किया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे व आरोपियों को पकड़कर उदयनगर थाना ले जाया गया, जहां पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”824698755″]

गिरोह सक्रिय

जनजाति विकास मंच के जिला प्रमुख मुकेश वास्केल ने बताया कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों द्वारा लगातार क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों को षडयंत्रपूर्वक चलाया जा रहा है। पहले भी इसी प्रकार का प्रयास किया गया था। उस दौरान भी इन्हें समझाइश दी गई थी। इस पूरे मामले को लेकर उदयनगर थाने पर शिकायत दर्ज करा दी गई है। जनजाति विकास मंच के मुकेश वास्केल का का कहना है कि क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण कराने वाले का गिरोह सक्रिय है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”824697946″]

देवास से सोमेश उपाध्याय की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews