देवास में बनाया जाएगा सिटी फॉरेस्ट उद्यान, सुंदर के साथ स्वस्थ भी होगा शहर

देवास में बनाया जाएगा सिटी फॉरेस्ट उद्यान, सुंदर के साथ स्वस्थ भी होगा शहर

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) में वायु प्रदूषण में कमी और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने से संबंधित एक सराहनीय पहल की गई है। शहर के मधुमिलन चौराहा पर सिटी फॉरेस्ट उद्यान (City Forest Garden) बनाने का शुभारंभ किया गया। इस उद्यान को 1 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन विभाग के संयुक्त निर्देशन में बनाया जाएगा।

सिटी फॉरेस्ट उद्यान बनाए जाने के शुभारंभ के इस कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित अन्य पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। सभी ने यहां पर मिलकर पौधारोपण किया।

Must Read- डबरा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शहर में सिटी फॉरेस्ट उद्यान बनाए जाने की बात पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि देवास में यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। 1 करोड़ 15 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे और 50 मीटर चौड़ा एबी रोड के दोनों और यह उद्यान तैयार किया जाएगा। पर्यावरण की दृष्टि से यह बहुत ही अच्छी पहल है।

बता दें कि सिटी फॉरेस्ट उद्यान से पहले देवास में स्पोर्ट्स पार्क विकसित किया गया है। एबी रोड के दोनों और उद्यान बनाए जाने से शहर की खूबसूरती में चार चांद तो लगेंगे ही, इसी के साथ शहर वासियों को स्वस्थ और स्वच्छ वायु भी मिल सकेगी। यह दोनों उद्यान 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews