सीएम शिवराज ने किया फसलों का मुआयना, किसानों को हरसंभव मदद का आश्वासन

सीएम शिवराज ने किया फसलों का मुआयना, किसानों को हरसंभव मदद का आश्वासन

देवास, अमिताभ शुक्ला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले के खातेगांव में किसानों की सोयाबीन की नष्ट हुई फसल का मुआयना लेने के लिए पहुंचे  जहां उन्होंने किसानों की नष्ट हुई फसलों का अवलोकन किया। फसलों में एक विशेष प्रकार का कीड़ा लगने से यह पूरी समस्या खड़ी हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो खेतों पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की फसलें देखी और किसानों को गले लगाकर कहा कि मैं तुम्हारे लिए हूं, चिंता मत करना। साथ ही उचित मदद का और मुआवजे का आश्वासन भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की छोटी सभा भी मंडी प्रांगण में संबोधित की। यहां उन्होने कहा कि कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ी हुई है। लेकिन आप लोग चिंता मत करना, प्रदेश सरकार किसानों के हित में हरसंभव कदम उठाएगी और किसानों को उचित मुआवजा खराब हुई फसलों का दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा फसल बीमा योजना की तारीख भी आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, चाहे कोरोना वायरस महामारी हो प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। प्रदेश सरकार के लिए किसान सर्वोपरि हैं, पहले वाले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास में बैठकर फसलों का निरीक्षण कर लिया करते थे। सीएम ने कहा कि मैं आपके लिए ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बना हूं और किसानों के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews